Xiaomi 15 Series Features: शाओमी 15 सीरीज की कीमत और फीचर्स लॉन्च से पहले ही लीक जानें कितना महंगा होगा नया फ्लैगशिप

Xiaomi 15 Series Features: Xiaomi 15 Series को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। इस सीरीज के तहत कंपनी Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro नाम के दो स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली है। ये डिवाइसेस अक्टूबर 2025 में चीन में पहले ही पेश किए जा चुके हैं लेकिन अब जल्द ही इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

ताजा लीक रिपोर्ट्स में न सिर्फ इन फोन्स की संभावित कीमत सामने आई है बल्कि इनके फीचर्स से जुड़ी अहम जानकारियां भी लीक हुई हैं। आइए इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं


Xiaomi 15 Series Features

Xiaomi 15 and Xiaomi 15 Ultra Price Global

 मशहूर टिप्स्टर billbil_kun के अनुसार अपकमिंग Xiaomi 15 स्मार्टफोन की यूरोप में कीमत 1,099 यूरो (लगभग 98,463 रुपये) हो सकती है। यह कीमत फोन के 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताई गई है। लीक में यह भी सामने आया है कि 1TB स्टोरेज मॉडल को चीन के बाहर लॉन्च नहीं किया जाएगा यानी यह ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध नहीं होगा।

अगर बात करें सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट की, तो इसके 512GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत €1,499 (लगभग 1,34,329 रुपये) हो सकती है।

Xiaomi 15 Features

 Xiaomi 15 स्मार्टफोन में 6.36 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा। इसके अलावा यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होगा जिससे दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। यह फोन 5400mAh की बैटरी के साथ आएगा जो लंबे समय तक चलने वाली बैकअप प्रदान करेगी। खास बात यह है कि इसका वजन 200 ग्राम से भी कम होगा जिससे यह बेहद हल्का और हैंडी लगेगा।

Ultra Mode Features

Xiaomi 15 Ultra में दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा जो शानदार परफॉर्मेंस देने वाला होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का पेरिस्कोप लेंस, 50MP का मेन लेंस, और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया जाएगा जिससे फोटोग्राफी का अनुभव बेहतरीन होगा।

इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी होगी जो लंबे समय तक चलने की क्षमता रखेगी। हालांकि कंपनी ने अब तक Xiaomi 15 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे लेकर ऑफिशियल अपडेट सामने आएगा।

टिप्पणियाँ